रिलायंस का लैपटॉप 'जियोबुक' लॉन्च: पहला और सबसे सस्ता लैपटॉप!
रिलायंस का लैपटॉप 'जियोबुक' लॉन्च: पहला और सबसे सस्ता
लैपटॉप!
रिलायंस जियो ने
अपना पहला लैपटॉप 'जियोबुक' लॉन्च
कर दिया है। सरकार के ई-मार्केटप्लेस (GeM) पोर्टल
पर लैपटॉप के स्पेसिफिकेशंस और कीमत रिवील की गई। 2GB RAM वाले इस
लैपटॉप की कीमत 19,500 रुपए है।
Jio Book: रिलायंस जियो (Jio) ने
दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2022 में अपने अफॉर्डेबल लैपटॉप Jio Book को पेश कर दिया है। काफी समय से इस लैपटॉप के
बारे में ख़बरें आ रही हैं।
इस डिवाइस को उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है, जो लिमिटेड बजट में लैपटॉप खरीदना चाहते हैं। कंपनी का टारगेट इसे जियोफोन की तरह पॉपुलर बनाना रहेगा। कुछ समय मार्केट में ऐसी भी ख़बरें आ रही थी कि कंपनी इसे इस साल के आखिर तक उतार सकती है।
फीचर्स
नए Jio Book की बॉडी प्लास्टिक में है और यह इसलिए भी ताकि
कॉस्ट में कमी की जा सके इसमें बैक पैनल के अलावा कीबोर्ड पर जियो की ब्रैंडिंग दी
गई है। साथ ही इसमें इन-बिल्ट 4G LTE सपोर्ट मिल सकता है।
डिवाइस में 11.5 इंच का TN डिस्प्ले
1366x768 HD रेजॉल्यूशन के साथ मिलता है। यह लैपटॉप क्वालकॉम
स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट पावर्ड है और इसमें Adreno 610GPU गया है। इसमें 2GB LPDDR4X रैम दी गई है और 32GB इनबिल्ट स्टोरेज
मिलता है।
इसमें डुअल स्पीकर
सेटअप दिया है। इसके अलावा अलावा डु्अल माइक्रोफोन्स और हेडसेट के लिए टू-इन-वन
कॉम्बो पोर्ट दिया गया है। इसमें एक USB 2.0 पोर्ट, एक USB 3.0 पोर्ट
और एक HDMI पोर्ट मिलता है। इसमें WiFi 802.11ac, ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी
के अलावा माइक्रोSD कार्ड सपोर्ट मिलता है। यह लैपटॉप JioOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
11.6 इंच की HD LED स्क्रीन
जियोबुक में 11.6 इंच की HD LED बैकलिट
एंटी-ग्लैयर स्क्रीन मिलेगी। नॉन-टच स्क्रीन डिवाइस में 1366*768 पिक्सल का रेजोल्यूशन है। डिवाइस में USB 2.0 पोर्ट, USB 3.0 पोर्ट
और एक HDMI पोर्ट आएगा। इसमें माइक्रो SD कार्ड स्लॉट अवेलेबल है, लेकिन टाइप-C पोर्ट
नहीं है।
स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर शामिल
जियोबुक में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 ऑक्टा कोर प्रोसेसर इन-बिल्ट है। स्टैंडर्ड फॉर्म
फैक्टर से फीचर्ड डिवाइस में मेटलिक हींज लगी हैं। इसका चैसिस ABS प्लास्टिक से बना है। डिवाइस कंपनी के ही जियो
ऑपरेटिंग सिस्टम पर वर्क करता है।
Wi-Fi कनेक्टिविटी मिलेगी
डिवाइस में 802.11ac Wi-Fi कनेक्टिविटी मिलेगी। ब्लूटूथ कनेक्टिविटी फीचर
वाले डिवाइस में ब्लूटूथ वर्जन 5.2 शामिल है। डिवाइस 4G मोबाइल ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट कर
रहा है। इसमें डुअल इंटरनल स्पीकर और डुअल माइक्रोफोन भी मिलेंगे।
स्टैंडर्ड साइज
की-बोर्ड और मल्टी-जेस्चर सपोर्ट करने वाला टचपैड भी आएगा। हालांकि, इसमें किसी भी तरह का फिंगर प्रिंट स्कैनर नहीं
है।
कीमत की बात करें Jio Book को 19,500 रुपये
में पेश किया गया है इसे गवर्मेंट e-मार्केटप्लेस
से खरीदा जा सकता है। हालांकि, अभी यह लैपटॉप केवल
सरकारी विभागों के कर्मचारियों के लिए उपलब्ध है। सोर्स के मुताबिक इस साल दीपावली
के बाद आम ग्राहकों के लिए इसे बिक्री के लिए उपलब्ध करवा दया जाएगा।
Comments
Post a Comment