कम्प्यूटर के गुण-क्षमता एवं सीमाएँ क्या है
कम्प्यूटर सामान्य ज्ञान कम्प्यूटर के गुण-क्षमता एवं सीमाएँ क्या है कंप्यूटर के गुण – Characteristics of Computer in Hindi आज हम कंप्यूटर की गुण -क्षमता एवं सीमाएँ की सरल भाषा में चर्चा करेगे (1) संग्रह क्षमता : - कम्प्यूटर के अन्दर डाटा संग्रह करने की अभूतपूर्व शक्ति है। यह शक्ति बाइट के नाम के रूप में जानी जाती हैं। यह किसी भी प्रकार के डाटा का संग्रह कर सकती है। जिसकी कोई सीमा नहीं हैं। (2) शुद्धता :- कम्प्यूटर कभी भी त्रुटियां नही करता हैं क्योकि यह इस सिद्धान्त पर कार्य करता है कि जैसा इनपुट देंगे वैसा ही आउटपुट या परिणाम आयेगा। यदि इनपुट गलत होगा तो आउटपु भी गलत होगा। यदि इनपुट सही होगा तो आउटपुट भी सही होगा। (3) गति :- कम्प्यूटर की गणना, एक असीमित क्षमता है। कम्प्यूटर एक नैनो सेकण्ड में जो कि एक सेकण्ड का एक लाख वा भाग हैं, मे जटिल से जटिल गणना कर सकता है। किसी कम्प्यूटर की गति को MIPS ( Million Instruction Per Second) में मापते है। (4) स्वचालन :- कंप्यूटर एक स्वचालित मषीन है बस इस...