कम्प्यूटर के गुण-क्षमता एवं सीमाएँ क्या है


  
कम्प्यूटर के गुण-क्षमता एवं सीमाएँ क्या है

कम्प्यूटर सामान्य ज्ञान

कम्प्यूटर के गुण-क्षमता एवं सीमाएँ क्या है 

कंप्यूटर के गुण – Characteristics of Computer in Hindi

आज हम कंप्यूटर की गुण -क्षमता एवं सीमाएँ  की सरल भाषा में चर्चा  करेगे

(1) संग्रह क्षमता :-  कम्प्यूटर के अन्दर डाटा संग्रह करने की अभूतपूर्व शक्ति है। यह शक्ति  बाइट के नाम के रूप में जानी जाती हैं। यह किसी भी प्रकार के डाटा का संग्रह कर सकती है। जिसकी कोई सीमा नहीं हैं।

(2) शुद्धता :-  कम्प्यूटर कभी भी त्रुटियां नही करता हैं क्योकि यह इस सिद्धान्त पर कार्य करता है कि जैसा इनपुट देंगे वैसा ही आउटपुट या परिणाम आयेगा। यदि इनपुट गलत होगा तो आउटपु भी गलत होगा। यदि इनपुट सही होगा तो आउटपुट भी सही होगा।

(3) गति :- कम्प्यूटर की गणना, एक असीमित क्षमता है। कम्प्यूटर एक नैनो सेकण्ड में जो कि एक सेकण्ड का एक लाख वा भाग हैं, मे जटिल से जटिल गणना कर सकता है। किसी कम्प्यूटर की गति को  MIPS (Million Instruction Per Second)  में मापते है।

(4) स्वचालन:- कंप्यूटर  एक स्वचालित मषीन है बस इसे एक बार चालू कर देने पर विभिन्न प्रकार की गणनाएं स्वतः करता है।

(5) सक्षमता :- कम्प्यूटर एक इलेक्ट्राॅनिक मषीन है जो बिना थके असीमित समय तक कार्य कर सकती है यानि कम्प्यूटर बहुत लम्बे समय तक विभिन्न प्रकार की गणनाएं कर सकता है। एक पल व अन्य कार्य कर रहा होतो दूसरे पल वह एक कार्य कर सकता है।

(6) व्यापक उपयोगिता :-  कम्प्यूटर का प्रयोग दिन पर दिन बढ़ता जा रहा हैं जिसका मुख्य कारण हैं कि इसकी उपयोगिता जो कि हर क्षेत्र में बढ़ती जा रही है। इसका उपयोग बैंक, षिक्षा, व्यापार, अन्तरिक्ष विज्ञान, चिकित्सा क्षेत्र आदि सभी क्षेत्रों में बढ़ता जा रहा है।

(7) रोजगार के अवसर:-  कम्प्यूटर के द्वारा राष्ट्रीय व अन्र्तराष्ट्रीय क्षेत्र में रोजगार की संख्या बहुत बढ़ गई है। कम्प्यूटर के द्वारा व्यवसाय में, प्रकाषन में, षिक्षा में, बैकों आदि में रोजगार के अवसर बढ़ गये है।

(8) निर्णय लेने की क्षमता :- कम्प्यूटर में विभिन्न परिस्थितियों के अनुसार भिन्न-भिन्न कार्य करने की क्षमता प्रोग्राम की सहायता से प्रदान की जा सकती है। इसकी सहायता से बदलती हुई परिस्थितियों में अथवा आंकडों के आधार पर कम्प्यूटर भांति-भांति के कार्य कर सकता है। इस तरह के कार्य को तार्किक कार्य कहते हैं। हम यह कह सकते हैं कि कम्प्यूटर में एक सीमा तक निर्णय लेेने की क्षमता होती है।

कम्प्यूटर की सीमाएँ:-

Capabilities and Limitations of Computer Systems

Limitations of Computer in Hindi – कंप्यूटर की सीमाएं

(1) कम्प्यूटर एक मषीन है तथा इसमें सोचने व समझने की क्षमता नहीं होती ह।

(2) जिस कार्य को परिमित चरणों में पूरा किया जा सकता है उन्हें ही कम्प्यूटर द्वारा किया जा सकता है अन्य को नहीं।

(3) जिस कार्य को परिमित निर्देषों में व्यक्त किया गया हो तो वही कार्य कम्प्यूटर की सहायता से निष्पादित किया जा सकता है अन्यथा नहीं।

(4) कम्प्यूटर एक खास वातावरण में ही कार्य कर सकता है। वातावरण धूलरहित होना चाहिए तथा तापमान न तो कम हो और न ही अधिक होना चाहिए। प्रायः इसी वजह से कम्प्यूटर को वातानुकूलित कक्षों में रखा जाता है।

कंप्यूटर से क्या कर सकते है?

अक्सर, नए उपयोगकर्ता को नही पता होता कि वह एक Computer में क्या कर सकता है? अगर आप उनमें से है, तो बुरा महसूस करने की कोई जरूरत नही, कोई भी स्किल सीखी जा सकती है। नीचे उन मुख्य कार्यो के बारे में बताया गया है, जिन्हें Computer कर सकता है:

  1. विभिन्न सॉफ्टवेयर जैसे ― MS Word, Excel और PowerPoint के इस्तेमाल से आप डॉक्यूमेंट बना सकते है, स्प्रीडशीट और प्रेजेंटेशन तैयार कर सकते है।
  2. एंटरटेनमेंट के लिये म्यूजिक सुनना, मूवीज देखना और वीडियो गेम खेलने जैसी कई गतिविधियां की जा सकती है।
  3. पर्सनल इन्फॉर्मेशन, फाइलों और विभिन्न प्रकार के डेटा को स्टोर कर सकते है।
  4. सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर फैमिली और दोस्तों से जुड़ सकते है।
  5. इंटरनेट से कनेक्ट कर वेब ब्राउज कर सकते है।
  6. पिक्चर और वीडियो एडिट कर सकते है।
  7. ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठा सकते है।
  8. ईमेल भेज व प्राप्त कर सकते है।

आज आपने क्या सीखा  ?

कंप्यूटर के गुण – Characteristics of Computer in Hindi

कम्प्यूटर के गुण-क्षमता एवं सीमाएँ क्या है 

Capabilities and Limitations of Computer Systems

Limitations of Computer in Hindi – कंप्यूटर की सीमाएं


मुझे पूर्ण आशा है की मैंने आप लोगों को  कम्प्यूटर के गुण.क्षमता एवं सीमाएँ  इसके बारे सरल  भाषा में पूरी जानकारी दी हमारा उदेश्य सरल भाषा के साथ समझाना और में पूर्ण रूप आशा करता हूँ आप लोगों को ये बहुत अच्छे ढंग से समझ आ गया होगा। 



Comments

Popular posts from this blog

कंप्यूटर का विकास क्रम क्या है | परिचय एवं विकास क्रम

What is Digital Marketing?

Top Free Android Apps