ऑपरेटिंग सिस्टम क्या है ? परिभाषा, प्रकार, कार्य, विशेषताएं
ऑपरेटिंग सिस्टम क्या है ? परिभाषा, प्रकार, कार्य, विशेषताएं परिचय ऑपरेटिंग सिस्टम एक तरह का कम्प्यूटर का कन्ट्रोल प्रोग्राम है। यह हमे फाइलों पर नियंत्रण रखने में मदद करता है। आॅंपरेटिंग सिस्टम प्रोग्रामों का एक सैट है जो कि साॅफ्टवयेर पर कार्यरत होता है व हार्डवयेर का उपयोग कार्य करने हेतु बनाता है। आॅपरेटिंग सिस्टम कम्प्यूटर सिस्टम का एक महत्वपूर्ण भाग है जो कि कम्प्यूटर सिस्टम के शेष सभी भागों पर नियंत्रण करता है। अतः आॅपरेटिंग सिस्टम स्वयं में कुछ विशेष प्रोग्रामों का संग्रह है। ये प्रोग्राम हमारे निर्देशों व प्रश्नों का कम्प्यूटर भाषा में या मशीनी भाषा में अनुवाद करते है। और उसके बाद कम्प्यूटर के प्रत्युत्तर को मशीनी भाषा में इंगलिश में परिवर्तित करते है। इस प्रकार हम कह सकते है कि ऑपरेटिंग सिस्टम एक कम्प्यूटर की सभी डिवाइसों का नियंत्रण करता है। आॅपरेटिंग सिस्टम को मास्टर कंट्रोल प्रोग्राम भी कहते है। कम्प्यूटर के आॅन होने के बाद आॅपरेटिंग सिस्टम सबसे पहले मेमोरी में संग्रहित हो जाता है फिर आॅपरेटिंग सिस्टम डिस्क पर संग्रहीत रहता ह...